February 13, 2026

शहीदी दिवस के अवसर पर निकल रहे नगर कीर्तन में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

0
IMG_20250909_123538
Getting your Trinity Audio player ready...

देहरादून/काशीपुर (देशराज पाल)। काशीपुर में तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर मंगलवार भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इस जुलूस में प्रवेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पहुंचे।
मंगलवार को ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर नगर कीर्तन निकाला गया। मुख्यमंत्री धामी सुबह गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब काशीपुर पहुंचे और उन्होंने नगर कीर्तन में शामिल संगत को संबोधित किया। काशीपुर में गुरु तेग बहादुर साहब और उनके शहीद साथी भाई मती दास, भाई सती दास, भाई दयाला के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से आयोजित शहीदी नगर कीर्तन आसाम से लगभग 2500 किमी की यात्रा करते हुए सोमवार देर रात गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब पहुंचा। मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संगत के दर्शन किए। नगर कीर्तन सुबह 10 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुआ। यह नगर कीर्तन 21 अगस्त को असम के गुरुद्वारा घुबड़ी साहब से प्रारंभ हुआ था और बंगाल, उत्तर प्रदेश के कई जिलों से होते हुए सोमवार देर रात काशीपुर पहुंचा। इस कीर्तन में ज्ञानी केव सिंह, ग्रंथि दरबार साब अमृतसर, रागी जत्थे, थड़ी जत्थे सहित लगभग 200 लोग शामिल हैं। यह संगत 25 नवंबर को पंजाब के गुरुरद्वारा श्री अनांदपुर साहिब में समाप्त होगी। गुरुद्वारा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page