March 7, 2026

20 लीटर कच्ची और 52 पैकेट महबूबा देशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार

0
IMG_20250909_120300
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। मंगलौर पुलिस ने शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस में पकड़े गए तीनों तस्करों का विभिन्न धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया है।
नशा मुक्ति देवभूमि अभियान के तहत मंगलौर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस कार्यवाही अगल-अलग 3 मामलों में कच्ची शराब व देशी शराब सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार करने के साथी उनके पास से भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने बताया कि सोमपाल पुत्र अतर सिह निवासी ग्राम नगला कोयल थाना कोतवाली मंगलौर 10 लीटर कच्ची शराब, बबलू उर्फ टिल्लू पुत्र सतपाल निवासी ग्राम नगला कोयल थाना कोतवाली मंगलौर से भी 10 लीटर कच्ची शराब व नरेश गिरी पुत्र शेखर गिरी निवासी ग्राम गाधारौणा कोतवाली मंगलौर से 52 पेैकेट महबूबा ब्रान्ड देशी शराब बरामद की है। पुलिस में पकड़े गए तीनों तस्करों का विभिन्न धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया है। शराब तस्करों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज, उ0नि0 नवीन चौहान, अ0उ0नि0 योगेन्द्र सिह, हे0कानि0 शूरबीर, हे0कानि0 सहन्सरपाल, कानि0 381 सुधीर, कानि0 देश दीपक बाली, कानि0 1576 दिनेश, कानि0 महेन्द्र आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page