श्री राम कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में धूमधाम से बनाया गया शिक्षक दिवस
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की/भगवानपुर (देशराज पाल)। श्री राम कॉलेज कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने केक काटकर शिक्षकों को बधाई दी।
शुक्रवार को भगवानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम में श्री राम कॉलेज आफ एजुकेशन डिग्री कॉलेज में शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षक दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज के अध्यक्ष अनुज सैनी ने कहा कि भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया शिक्षक ही छात्रों के जीवन में नया सवेरा भरने का काम करता है। कॉलेज की प्राचार्य सुजाता चौधरी ने सभी छात्र-छात्राओं को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने केक काटकर शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी। इस मौके पर शिक्षकों में नेहा सैनी, विनीत कुमार, उमंग सैनी, इंदू सिंह, डॉ दीपा एवं छात्र-छात्राओं में सलोनी, खुशी सैनी, निशा, दीपा, अंजू, भावना सैनी, प्रीति सैनी, अमन, उदय पाल, सत्यवीर आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
