January 21, 2026

कांग्रेस को समर्पित और निष्ठावान ही बनेगा जिलाध्यक्ष: राव नरेंद्र सिंह

0
IMG_20250904_191345
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। रुड़की महानगर के द्वितीय ब्लॉक में बृहस्पतिवार को पर्यवेक्षकों ने जिलाध्यक्ष पद के लिए कार्यकर्ताओं के साथ रायसुमारी की। उन्होंने कहा अध्यक्ष वही होगा जिसे कार्यकर्ता चाहेंगे। किसी प्रकार की सिफारिश या किसी बैक डोर से कोई एंट्री नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय नेता कांग्रेस का कायाकल्प करना चाहते हैं जिसमें केवल निष्ठावान कार्यकर्ताओं की जरूरत है।
रुड़की रेलवे स्टेशन के समीप स्थित एक होटल में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री एवं पर्यवेक्षक राव नरेंद्र सिंह ने कहा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने ठाना है कि कांग्रेस पार्टी को एक नया रूप दिया जाए। पूरे देश के अंदर कांग्रेस का एक मजबूत संगठन बनाया जाए और ऐसा संगठन हो जो नीचे से लेकर वार्ड कमेटी शहर कमेटी ब्लॉक जिला और पूरे प्रदेश के अंदर जिनकी कदर हो। उन्होंने कहा कि संगठन ने निर्णय लिया है कि जिला अध्यक्षों को इतना मजबूत बनाया जाए कि विधायक, सांसद या मेयर के चुनाव हो उन चुनाव में उनके जवाब देही होगी। सह प्रभारी राजपाल खरोला ने कहा कि संगठन के विस्तार में प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका में आकर अपनी राय देनी चाहिए ताकि ऐसा अध्यक्ष बने जैसा वह और जनता चाहते हैं। झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति एवं कलियर विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि संगठन मजबूत होगा तभी हम 2027 में राज्य के अंदर सरकार बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी को सत्ता में लाने के लिए मजबूत संगठन की आवश्यकता है। महानगर अध्यक्ष राजेंद्र एडवोकेट ने कहा कांग्रेस इस समय संकट के दौर में है जब भाजपा सभी संसाधनों का दुरुपयोग कर कांग्रेस जन एवं आम जनता को दबाने का कार्य कर रही है ऐसे में प्रत्येक कांग्रेस जन को एकजुट होकर योग्य व्यक्ति को जिम्मेदारी देने का काम करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्षता परवेज अहमद एवं संचालन ब्लॉक अध्यक्ष रिजवान अहमद ने किया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सचिन गुप्ता चेयरमैन तौकीर, सुभाष सैनी, संजय तोमर गुड्डू, श्रवण गोस्वामी, कलीम खान, हरविंद्र सिंह, मीर हसन प्रधान, अजय चौधरी, राजा चौधरी, मोहित त्यागी, पंकज देव त्यागी, शमशाद, रितु कंडियाल, मदन लाल भड़ाना,आबिद, मंजू , डॉ खान,भूपेंद्र दीवान, जमशेद आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page