July 27, 2026

पत्नी से अवैध संबंध के शक में दोस्त की हथौड़े से निर्मम हत्या

0
IMG_20250830_161336
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की, हरिद्वार (देशराज पाल)। सिडकुल कोतवाली पुलिस में ललित हत्याकांड से पर्दा साफ कर दिया है। हत्या पत्नी से अवैध संबंध के शक में की गई थी। दोस्त ही था मृतक। हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मकान स्वामी सुखबीर सिंह निवासी रावली महदूद द्वारा कोतवाली सिड़कुल पुलिस को बताया कि किराएदार धर्मेंद्र ने अपनी पत्नी के साथ में नाजायज संबंध का शक होने पर रात में सोये हुए अपने साथी ललित का सिर में हथौड़े से वार कर और फिर दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी है। कोतवाली पुलिस ने मकान मालिक सुखबीर सिंह की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामले में हत्यारोपी धर्मेन्द्र पुत्र करन सिंह निवासी ग्राम नौगांव थाना स्योहारा जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश, हाल पता रावली महदूद कोतवाली सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 42 को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक हथोड़ा, अन्य कपड़े आदि बरामद किए हैं। हत्या आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी, उप निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट, हेड कांस्टेबल मुजफ्फर बेग, कांस्टेबल सुंदर सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page