January 21, 2026

सोलानी पार्क के पास पुलिस की लुटेरों से मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, दूसरा फरार

0
IMG_20250829_081519
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। रुड़की में एक बार फिर बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई है। पुलिस की मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है जबकि उसका दूसरा साथी मौके से भाग निकलने में कामयाब रहा। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़ा गया बदमाश लूट की वारदात में शामिल होना बताया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन कोतवाली पुलिस सोलानी पार्क के पास चेकिंग कर रही थी। चेकिंग कर रही पुलिस को एक बाइक सवार बिना नंबर की गाड़ी पर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया लेकिन इससे पहले की पुलिस कुछ समझ पाती बाइक के पीछे बैठे दूसरे साथी ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने भाग रहे बदमाशों का पीछा किया तो इसी दौरान कुछ ही दूरी पर बाइक से भाग रहे बदमाशों की बाइक फिसल कर गिर गई। बताया गया है कि बदमाश बाइक से नीचे गिरने के बाद भी पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते रहे। पुलिस टीम ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की इस जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी जबकि उसका दूसरा साथी मौके से भाग निकलने में कामयाब रहा। पुलिस घायल बदमाश को लेकर रुड़की के सरकारी अस्पताल पहुंची जहां पर उसका इलाज चल रहा है। जानकारी लगने पर एसपी देहात मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। बदमाश से पूछताछ में पता चला है कि पीर बाबा कॉलोनी के पास महिला से जो चैन लूट हुई थी वह इसी घायल बदमाश द्वारा की गई थी जिसमें उसने इस घटना को भी स्वीकार किया है। पकड़ा गया बदमाश बादल उत्तर प्रदेश के ग्राम चौंदाहेड़ी थाना देवबंद सहारनपुर का बताया गया है। फरार बदमाश का नाम ऋतिक बताया गया है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page