राजमहल होटल फिर सुर्खियों में, महिला से बलात्कार, हड़कंप
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। शहर का राजमहल होटल एक बार फिर चर्चा में आया है। इस बार एक बाहरी महिला ने बाहरी कारोबारी पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। मामले में पुलिस ने होटल स्वामी से भी पूछताछ की है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर जाकर जांच करने में जुटी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गंगनहर कोतवाली क्षेत्र का राजमहल होटल एक बार फिर चर्चा में आया है। यहां एक महिला ने एक कारोबारी पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। महिला द्वारा बलात्कार का आरोप लगाते ही होटल के स्वामी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बताया गया है कि महिला होटल के कमरे में रुकी थी। इसके बाद कमरे में एक बाहरी कारोबारी पहुंचा था। बताया गया कि दोनों एक ही कमरे में रहे। लेकिन सुबह महिला ने पुलिस को अपने साथ बलात्कार होने की सूचना दी। होटल के कमरे में महिला के साथ बलात्कार की जानकारी लगता ही पुलिस और होटल स्वामी में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अपने कब्जे में लेते हुए मामले की गहनता से जांच पड़ताल शुरू की। बताया गया है कि फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेजा है। गंगनहर कोतवाल आरके सकलानी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
