किसानों के ट्यूबवैल से तांबे का तार चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की/लक्सर (देशराज पाल)। किसानों के ट्यूब वालों से तांबे का तार चोरी कर लंबे समय से सर दर्द बन रहे बदमाशों को आखिरकार लक्सर पुलिस ने पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से चोरी किया हुआ तांबे का तार भी बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्याम पुत्र नरेश कुमार निवासी मौहम्मदपुर बुजुर्ग लक्सर व प्रेरित अग्रवाल पुत्र घनश्याम निवासी खण्डजा कुतुबपुर लक्सर द्वारा द्वारा थाने पर तहरीर दी कि अज्ञात चोर द्वारा खेतो की टयूबेल मोटर से ताबें के तार निकालकर चोरी कर कर लिया गया है। पीड़ित दोनों किसानो की तहरीर पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश के लिए प्रयास शुरू किये। क्षेत्र में हो रही लगातार मोटर चोरियों की घटनाओं का एसएसपी हरिद्वार द्वारा संज्ञान लेते हुये घटनाओं के खुलासे हेतु कोतवाली लक्सर को निर्देशित किया। लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक द्वारा मोटर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु रात्रि में चैकिग हेतु थाने से अलग-अलग पुलिस टीमो को अलग–अलग क्षेत्र में रवाना किया। पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी कर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुये दो दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने उनके पास से 10 किलो तांबे की तार बरामद भी किया है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों बदमाशों के नाम फरमान पुत्र मेहरबान निवासी आदर्श कालोनी बाजार थाना कोतवाली लक्सर, सारिक पुत्र महबूब निवासी लक्सरी वार्ड न0 5 थाना कोतवाली लक्सर बताया है। बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 दीपक चौधरी, उ0नि0 कर्मवीर सिंह, कानि0 अरुण चौहान, कानि0 मोहित खन्तवाल आदि शामिल रहे।
