January 21, 2026

मंगलौर पुलिस की घोर लापरवाही आई सामने, घटना के 1 महीना 5 दिन बाद मुकदमा दर्ज

0
IMG_20250826_182434
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। मंगलौर कोतवाली पुलिस की एक बार फिर घोर लापरवाही सामने आई है। जी हां अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक जहां जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है तो वही उसका पिता मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली पुलिस के चक्कर काट रहा था। मामले में पुलिस ने बड़ी जद्दोजहद के बाद लंबा समय गुजारने पर मुकदमा दर्ज तो कर लिया है जबकि घटना के बाद से घायल की मोटरसाइकिल का भी अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पीड़ित घायल के पिता ने पुलिस से मोटरसाइकिल बरामद करने की भी गुहार लगाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किरण पाल सिंह पुत्र बलजीत सिंह निवासी ग्राम भोजाहेडी थाना थाना पुरकाजी उत्तर प्रदेश में जानकारी देते हुए बताया कि उसका पुत्र शोभित अपने बड़े भाई आकाश की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या यूपी-12 डीएक्स 3695 पर सवार होकर 20 जुलाई को गंगाजल लेकर हरिद्वार से वापस आ रहा था। बताया गया है कि जब वह मंगलौर बाईपास पुल पर पहुंचा तो इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दूर सड़क पर जा गिरा। इसी बीच अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार होने में कामयाब रहा। गंभीर रूप से घायल युवक को किसी ने रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से घायल को ऋषिकेश एक एम्स मैं भर्ती कराया गया। जिसकी हालत अभी तक चिंताजनक बनी हुई है। वहीं घटना के बाद से घायल युवक की मोटरसाइकिल का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पीड़ित का पिता मामले में मुकदमा दर्ज करने को लेकर मंगलौर कोतवाली पुलिस के चक्कर काट रहा था। पुलिस ने मामले में एक महीना 5 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है। अब पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं मामले में मंगलौर सीओ विवेक कुमार का कहना है कि एक्सीडेंट कहां हुआ यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा था लेकिन पीड़ित का पिता चक्कर काट रहा था तो मेरे आदेश पर ही मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page