उर्स मेले में मोटा मुनाफा कमाने के लिए बेचने आए थे स्मैक पहुंचे जेल
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की/कलियर (देशराज पाल)। कलियर में इन दिनों उर्स मेला का आगाज हो रखा है। मेले में मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में दो स्मैक तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। पुलिस ने इनके पास से लाखों रुपए कीमत की स्मैक बरामद की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर सिविल लाइन कोतवाली में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसएसपी परमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश अनुसार नशा मुक्ति देवभूमि अभियान को लेकर जिले की पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ लगा रखा है। उन्होंने बताया कि पिरान कलियर में इन दोनों उर्स मेला प्रारंभ हो रखा है। उसे मेले में अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में जायरीन जियारत करने के लिए आते हैं। उन्होंने बताया कि मेले की सुरक्षा व्यवस्था के मध्य नजर मेला क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है और पुलिस बल संदिग्धों पर अपनी पहनी नजर गड़ाए हुए हैं। थाना पिरान कलियर पुलिस द्वारा उर्स मेले के दृष्टिगत विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। पिरान कलियर पुलिस एवं सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम द्वारा हरिद्वार यूनिवर्सिटी के पास बाजुहेड़ी क्षेत्र से दो नशा तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 129 ग्राम स्मैक जिसकी कीमत लगभग 6 लाख रुपये बतायी गयी है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे उर्स मेले के दौरान अधिक कमाई एवं लालच में कलियर आए थे ताकि नशे के शौकीनों को ऊँचे दाम पर स्मैक बेचकर मोटा मुनाफा कमा सकें। पुलिस ने पकड़े गए दोनों तस्करों का नाम इमरान पुत्र बन्ने खां निवासी ग्राम मेवा सरपापुर, थाना फरीदपुर, जिला बरेली (उ0प्र0) उम्र 26 वर्ष, तस्लीम खान पुत्र याकूब खान निवासी ग्राम कोहनी, थाना बुत्ता, जिला बरेली (उ0प्र0) उम्र 39 वर्ष बताया है। पुलिस ने इमरान के पास से 52.65 ग्राम व तस्लीम खान से 76.55 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, व0उ0नि0 बबलू चौहान, उ0नि0 पुष्कर सिंह चौहान, का0 प्रवेज अली, का0 प्रकाश मनराल, का0 सुनील चौहान, का0 भादूराम, हो0गा0 राजेन्द्र सिंह व सीईयू टीम के उ0नि0 अंकुर शर्मा, हे0का0 चमन, हे0का0 मनमोहन भण्डारी, हे0का0 अश्वनी यादव, का0 अजय काला, का0 महिपाल आदि शामिल रहे।
