July 26, 2026

मांगेराम त्यागी बोले राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समिति का उत्तराखंड में जल्द होगा विस्तार

0
IMG_20250826_153555
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी एवं प्रयास फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष विकास त्यागी के कार्यालय पर आगमन पर स्वागत किया गया। मांगेराम त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समिति पूरे देश में सभी को साथ लेकर जनहित के मुद्दों की लड़ाई लड़ने का कार्य कर रही है।
उत्तराखंड में संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश प्रभारी विकास त्यागी को जिम्मेदारी दी है। सामाजिक कार्यों में सक्रियता निभाने वाले व्यक्तियों को राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समिति के संगठन में प्रदेश एवं जिला/महानगर अध्यक्षों के नाम जल्द से जल्द संगठन को देने का कार्य करेंगे, जिससे संगठन की मजबूती और विस्तार में मदद मिलेगी। उत्तराखंड के प्रभारी विकास त्यागी ने कहा कि जल्द ही उत्तराखंड में संगठन को मजबूत करने के लिए नौजवान युवाओं को संगठन में प्रदेश/जिला की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके लिए जल्द ही समाज सेवा में हिस्सेदारी निभाने वाले व्यक्तियों से संपर्क किया जाएगा, जिससे संगठन के कार्यों में और अधिक गति और प्रभावशीलता आएगी। इस अवसर पर गोपाल त्यागी, सहदेव त्यागी, सोनू शर्मा, मोहित त्यागी, गौरव त्यागी, हार्दिक त्यागी, अरविंद शांडिल्य, पंकज त्यागी आदि प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page