January 21, 2026

आधी रात को लाखों की चोरी कर भाग रहे बदमाशों ने झौंका फायर

0
IMG_20250826_145811
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। आधी रात को एक घर में घुसे हथियारबंद बदमाशों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। चोरी का सामान लेकर भाग रहे चोरों का पीछा मकान स्वामी के बेटे ने किया तो चोरों ने उस पर फायर झोंक दिया जिसमें वह बाल बाल बचा। पीड़ित ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार योगेंद्र निवासी ग्राम नगलाचीना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रोजाना की भांति वह अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान उनके घर आधी रात को चोर घुस आए। चोरों ने घर में रखी 16000 रुपए की नकदी सहित सोने की चेन, सोने की अंगूठी, सोने के कानों के कुंडल, सोने के कड़े और चांदी की पायल पर हाथ साफ कर दिया। बताया गया है कि चोर चोरी की वारदात को अंजाम देकर भाग ही रहे थे कि इसी दौरान योगेंद्र का पुत्र शुभम की आंख खुल गई और उसने भाग रहे चोरों का पीछा किया। चोरों ने शुभम को अपने पीछे आता देख उस पर फायर झोंक दिया जिसमें वह बाल बाल बच गया। पीड़ित मकान स्वामी ने बताया कि चोर उनके घर से नकदी सहित लगभग साढ़े चार लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। ग्रामीणों को घर से 400 मीटर की दूरी पर खाली पड़े बैग मिले हैं। पीड़ित मकान स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page