May 26, 2026

शाकुंभरी एनक्लेव के हनुमान मंदिर में हुई चोरी का खुलासा, तीन चोर भारत नगर के गिरफ्तार

0
IMG_20250825_150700
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। शाकुंभरी एनक्लेव में स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चोरी के समान सहित पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। तीनों चोर एक ही कॉलोनी के रहने वाले बताए गए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को डॉ सम्राट सिंह पुत्र स्वतंत्र वीर सिंह निवासी शाकुंभरी एनक्लेव कोतवाली रुड़की ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि शनिवार को अज्ञात द्वारा हनुमान मंदिर शाकंकुभरी एनक्लेव से शिवलिंग व पीतल के दिए, थाली, शेषनाग तथा दान राशि को चोरी करने कर लिया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज का चोरों की तलाश के लिए प्रयास तेज किये। इस दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 24 घंटे के भीतर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को चोरी के सामान के साथ दबोचा लिया। पुलिस ने पकड़े गए चोरों के नाम समीर पुत्र मतीन अहमद, नाजिम पुत्र मोहम्मद शब्बीर, सैफ अली उर्फ छोटा पुत्र इकरार तीनों ही निवासी भारत नगर  कोतवाली रुड़की बताए गए हैं। पुलिस ने इनके पास से 01 पीतल की धातु का शिवलिंग, पीतल का दीप (जलाने वाला दिया) मय टूटा हुआ स्टैंड, 01 पीतल धातु का लोटा, 01 टूटी छोटी घंटी, 01 एक छोटा नाग मय स्टैंड पीतल की धातु का बरामद किया है। चोरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सूरत शर्मा, हेड कांस्टेबल युनुस बेग, का0 1115 ना0पु0 नरेश जोशी, कानि0 839 ना0पु0 नीरज नेगी, का रंगमोहन, कांस्टेबल 95  सुरेंद्र लाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page