January 18, 2026

बच्चों के विवाद में पिता की निर्मम हत्या, घर मचा में कोहराम

0
IMG_20250718_190945
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। स्कूल में बच्चों की लड़ाई के बाद पिता की पडौसी द्वारा हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद हत्यारोपी मौके से फरार होना बताए गए हैं। हत्या होने के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार हत्यारोपियों की तलाश के लिए दबिश दे रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गंग नहर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर में मंगलवार की रात्रि दो पड़ोसियों के बीच गाली गलौज होने के साथी मारपीट शुरू हो गई। बताया गया है कि दोनों ही पड़ोसियों के बच्चे एक ही स्कूल में पढ़ाई करते हैं और स्कूल में बच्चों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी को लेकर मंगलवार की रात्रि पड़ोसियों में विवाद हुआ। बताया गया है कि अमित शर्मा और पत्नी दीपा शर्मा व उसके बेटे ने अजय माहेश्वरी को पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। बताया गया है कि आरोपियों ने अजय माहेश्वरी को तब तक नहीं छोड़ा जब तक वह जमीन पर नहीं गिर गए। अजय माहेश्वरी के जमीन पर गिरते ही आरोपियों के होश उड़ गए और वह मौके से फरार हो गए। आनन फानन में अजय माहेश्वरी को पास के ही एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी लगते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया। मृतक के परिजनों ने अमित शर्मा व पत्नी दीपा शर्मा और उनके बेटे पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपियों की घर पकड़ के लिए दबिश दे रही है। कोतवाल ने बताया कि जल्द ही मुकदमे में दर्ज आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर मृतक की मौत के बाद उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page