पार्षद शहनाज के देवर को थार से कुचलने की कोशिश, 16 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। पार्षद के देवर को थार से कुचलने की कोशिश का मामला सामने आया है। मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्षद के देवर को धार से कुचलना का मामला मंगलवार को सामने आया। बताया गया है कि मामला चुनावी रंजिश का है। चुनावी रंजिश को लेकर ही पार्षद के देवर को थार से कुचलना का प्रयास किया गया। मामले में सिविल लाइन कोतवाली पुलिस में पूर्व पार्षद के भतीजे सहित 16 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी कखाले जा रहे हैं जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मामला बंदा रोड स्थित राजा वाली गली का है। यहां पार्षद शहनाज है और उनका देवर कारी हकीम मुल्ला पर हमला करना बताया गया है।
