डीएम और एसएसपी ने कांवड़ मेला 2025 के आधिकारिक रूप से समापन की घोषणा की
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
हरिद्वार (देशराज पाल)। कांवड़ मेला 2025 के अवसर पर आज डीएम और एसएसपी ने हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा की पूजा कर जल लेकर दक्ष महादेव मंदिर में जल चढ़ाने के साथ ही आधिकारिक रूप से सकुशल संपन्न होने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की घोषणा की गई।
इसके लिए एसएसपी परमेंद्र सिंह डोभाल और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने इस विशाल कांवड़ मेला के सकुशल सम्मपन्न होने पर मीडिया बन्धु व आमजन के सहयोग को सराहा। 
आज यानि बुधवार को शिवरात्रि पर जिले के दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने जलाभिषेक करते हुए सभी लोगों के लिए सुख समृद्धि की कामना की और मेले के दौरान जनपद में सभी तरह से सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए भोले बाबा को नमन करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।
