January 18, 2026

शहर से देहात तक के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंज रहे बम बम भोले के जयकारे

0
IMG_20250723_131918
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। शिवरात्रि पर्व पर शहर और देहात के शिवालयों को पहले ही सजा धजा कर तैयार कर दिया गया। सुबह 4:00 बजे से ही शिवालयों में जलाभिषेक करने को शहर से लेकर देहात तक में आस्था का सैलाब उमड़ता हुआ देखा गया। इस दौरान जमकर बम बम भोले के जयकारे में लगते रहे।
बुधवार यानी आज शिवरात्रि पर शहर से लेकर देहात तक के शिव मंदिर सजा धजा कर तैयार किए गए थे। शहर से लेकर देहात तक के शिव मंदिर अपने आप में ही एक अलग ही आकर्षण का केंद्र बन रहे। प्रातः 4:00 बजे से ही शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। रुड़की के सिविल लाइन शिव मंदिर, पंचशील मंदिर, जादूगर रोड स्थित शिव मंदिर, प्रेम मुक्त मंदिर, अंबर तालाब शिव मंदिर, रामनगर शिव चौक शिव मंदिर, आजाद नगर शिव मंदिर, आदर्श नगर शिव मंदिर में सुबह 4:00 बजे से ही जलाभिषेक करने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। शिव मंदिरों जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली। कई सामाजिक संस्थाओं ने तो मंदिर के बाहर शिव भक्तों के लिए प्रसाद वितरण हेतु शिविर लगाया और शाम तक शिव भक्तों को प्रसाद वितरण किया। वही देहात के शिव मंदिर में भी आस्था का सैलाब उमड़ा रहा। मंगलौर में स्थित शिव मंदिर और मंगलौर नहर पुल स्थित शिव मंदिर में जिला अभिषेक करने के लिए दोपहर बाद तक भी लोग जलाभिषेक करते हुए नजर आए। यही हाल झबरेड़ा, भगवानपुर, इमली खेड़ा आदि के शिव मंदिर में भी जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। मंदिरों में जलाभिषेक करने के दौरान शिव भक्त जमकर बम बम भोले के जयकारे लगाते रहे। कई राजनीतिक दलों ने भी शिव मंदिरों के बाहर प्रसाद वितरण किया। शिव मंदिर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस फोर्स भी जगह-जगह शिव मंदिरों पर तैनात रहा। शहर से लेकर देहात तक जलाभिषेक शांतिपूर्वक ढंग से चल रहा है जो की देर शाम तक जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page