आज का राशिफल पढ़े और क्या है आज आपके भाग्य में
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
*मेष राशि*
पैतृक संपत्ति का निपटारा आज संभव है। परिवार से दूरी बनाने की इच्छा हो सकती है। मेहमानों का आगमन हो सकता है। विदेश में व्यापार विस्तार से लाभ होगा।
*वृषभ राशि*
नए अनुबंध होने की संभावना है। खरीदी गई भूमि लाभकारी होगी। मित्रों की मदद करनी पड़ सकती है। धन लेन-देन में सावधानी बरतें। समय अनुकूल है।
*मिथुन राशि*
कार्य के प्रति गंभीरता की आवश्यकता है, समय रहते संभलें। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पेट से संबंधित समस्या हो सकती है।
*कर्क राशि*
चल रहे कार्यों में रुकावट आ सकती है। भूमि-भवन के सौदे संभव हैं। पड़ोसियों से संबंध सुधरेंगे। चिंता छोड़कर ईश्वर का ध्यान करें, लाभ होगा।
*सिंह राशि*
दिन की शुरुआत प्रसन्नता से होगी। रोचक जानकारी मिल सकती है। भरोसेमंद व्यक्ति से नुकसान की आशंका, सतर्क रहें। शत्रु सक्रिय होंगे। यात्रा संभव है।
*कन्या राशि*
मनचाहा कार्य न मिलने से उदासी रहेगी। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क से कार्य में प्रगति होगी। पारिवारिक मतभेद संभव। धन संचय करें।
*तुला राशि*
कार्यस्थल पर पदोन्नति के योग हैं। सरकारी कार्यों में अड़चन आ सकती है। कोई आपकी प्रगति के खिलाफ हो सकता है, सावधान रहें। संतान की शिक्षा की चिंता रहेगी। वास्तु परिवर्तन से लाभ।
*वृश्चिक राशि*
अपनों से धोखा मिल सकता है। कर्ज संबंधी दस्तावेज अटक सकते हैं। कार्यस्थल पर बड़ी घटना की आशंका, सतर्क रहें। योजनाएं अधूरी रह सकती हैं।
*धनु राशि*
मनोरंजन का समय नहीं, करियर पर ध्यान दें। व्यस्तता के कारण कार्य पूर्ण नहीं होंगे। लाभकारी अवसर मिल सकते हैं। वाहन सुख संभव है।
*मकर राशि*
आकस्मिक यात्रा के योग हैं। मानसिकता और व्यवहार में नरमी लाएं। जीवनसाथी के सहयोग से कार्यस्थल पर लाभ। सोने-चांदी के व्यापार में अच्छा लाभ संभव।
*कुंभ राशि*
बातचीत की शैली प्रभावित करेगी। प्रशासनिक कार्यक्रमों में भागीदारी होगी। राजनीतिक हस्तियों से परिचय संभव। मौज-मस्ती में समय बीतेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
*मीन राशि*
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। विवाह चर्चा साकार हो सकती है। किसी खास समूह से जुड़ने का अवसर मिलेगा। पेट संबंधित पीड़ा संभव है।
