मंगलौर पूर्व चेयरमैन इस्लाम चौधरी पर गंभीर आरोप
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। पूर्व सभासद एवं एडवोकेट मौ. शफी ने पत्रकारो से रूबरू होते बताया कि मंगलौर नगर पालिका चेयरमैन रहते इस्लाम चौधरी ने नगर पालिका को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाये रखा। जब इनके द्वारा किये घोटालों को जनता के सामने उजागर किया गया तो तभी से यह मेरी और मेरे परिवार की जान के दुश्मन बने हुए है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मौ. शफी ने बताया कि उन्हें मंगलौर नगर पालिका से पटवारी द्वारा फोन कर हरेला पर्व पर बचे पेडों को ले जाने के लिए कहा गया। मैं पेडों को लेने के लिए नगर पालिका मंगलौर गया तो वहां मैने देखा कि वर्तमान चेयरमैन की मौजूदगी में उनके कार्यालय में पूर्व पालिका चेयरमैन इस्लाम चौधरी और उनके दो बेटे और समर्थक वहां बैठे हुए हैं। जिन्होंने मुझे देखते ही कहा कि तुम हमारी बहुत शिकायत करते हो और कार्यों पर रोक लगवाते हो, यह कहते हुए बोले आज हम तुम्हे मजा चखाते हैं। यह कहते इन्होंने मेरे साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान इन्होंने मेरी जेब से 50 हजार रूपये भी निकाल लिए। इसी बीच वर्तमान चेयरमैन मोहियूद्दीन ने मुझे इनसे बचाने का प्रयास किया तो इन लोगों ने उन्हें यह कहते हुए बैठा दिया कि तुम बीच में मत आओ। इसी बीच इन लोगों में से किसी ने तमंचा निकाल लिया। इससे पहले कि यह लोग मुझे जान से मारते मैं वहां से किसी तरह अपनी जान बचाकर भागा। इसी दौरान शमसु कुरैशी के घर के पास फिर मुझे पकड लिया। इससे पहले कि यह लोग मुझे मारते पूर्व विधायक सरवत करीम अंसारी के बेटे और समर्थक मौके पर आ गये और मुझे इनसे किसी तरह छुडाया। यह लोग जाते-जाते फिर मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पूर्व विधायक के पुत्र उबेदुरहमान उर्फ मोंटी ने कहा कि इस्लाम चौधरी के कार्यकाल में मंगलौर की जनता से छलकपट किया गया और जनता के पैसों का बंदरबांट करने का काम किया गया। एडवोकेट मौ. शफी ने जब इनके घोटाले उजागर किये तो अब यह लोग इनकी जान के दुश्मन बने हुए हैं। मौ. सफी ने बताया कि मंगलौर कोतवाली में चौधरी इस्लाम, जीशान, आसिफ, याकूब ठेकेदार, सलमान, इसरार, तस्लीम खान ठेकेदार, वसीउज्जमा, मसीउज्जमा, नय्यर आजम अंसारी, नौशाद, लियाकत ठेकेदार, आदिल व एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट, जान से मारने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पूर्व चेयरमैन डा. शमशाद ने मारपीट घटना की निंदा की
पूर्व चेयरमैन डा. शमशाद बोले नगरपालिका चेयरमैन और सभासद एक ही परिवार हिस्सा होते हैं। अगर ऐसी कोई बात थी तो उन्हें वहीं पर बैठाकर मध्यस्ता करायी जा सकती थी लेकिन जो नगरपालिका में पूर्वसभासद मौ. शफी के साथ मारपीट हुई है वह बेहद निदंनीय है।
विधायक काजी निजामुद्दीन ने प्रकरण पर साधा मौन
मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने पूर्व सभासद के साथ नगर पालिका में हुई मारपीट की घटना पर अपना मौन सावा हुआ है। इस मामले को लेकर जब उदय खबर के पत्रकार ने इनसे बात करनी चाही तो इन्होंने मामले से किनारे करते हुए कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया।
