January 18, 2026

वरिष्ठ पत्रकार कुक्कू पंडित एसपीओ बन कर रहे लम्बे अरसे से भगवानपुर थाना पुलिस मदद

0
IMG_20250721_131639
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। कांवड मेला को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी वरिष्ठ पत्रकार कुक्कु पंडित एसपीओ की भूमिका निभाकर लम्बे अरसे से भगवानपुर थाना पुलिस की मदद करते आ रहे हैं। उनकी इस सेवा से प्रभावित होकर भगवानपुर विधायक ममता राकेश के साथ-साथ कई सामाजिक संगठनों ने भी उन्हें सम्मानित करने की बात कही हैं।
वरिष्ठ पत्रकार कुक्कु पंडित निवासी भगवानपुर पत्रकारिता के साथ समाजसेवा भी समय-समय पर करते रहते हैं। इन दिनों कांवड मेला 2025 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जहां पूरा पुलिस प्रशासन लगा हुआ है तो वहीं वरिष्ठ पत्रकार कुक्कु पंडित भी एसपीओ की भूमिका निभाते हुए भगवानपुर थाने के निकट अण्डरपास पर अपनी ड्यूटी दे रहे हैं। वह सुबह ही आ जाते हैं और शाम को ही घर वापस लौटते हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह शुगर के मरीज हैं और उनकी उम्र लगभग 59 साल है लेकिन इसके बावजूद भी वह हर वर्ष कांवड मेला को सम्पन्न कराने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे वरिष्ठ पत्रकार की जिंतनी भी प्रशंसा की जाये उतनी कम हैं। स्थानीय विधायक सहित कई सामाजिक संस्थाओं ने कांवड मेला सम्पन्न होने के बाद उन्हे सम्मानित करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page