January 16, 2026

आज का राशिफल के साथ-साथ आज आपके लिए उपाय भी लाए हैं

0
aajkarashifal
Getting your Trinity Audio player ready...

*मेष राशि*
आज आप दूसरों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेंगे। आपका आकर्षक व्यक्तित्व और बोल्ड अंदाज लोगों को प्रभावित करेगा। किसी करीबी दोस्त के साथ रिश्ता और मजबूत होगा।
उपाय: माता लक्ष्मी को लाल फूल अर्पित करें और ‘ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः’ मंत्र का जाप 11 बार करें।

*वृषभ राशि*
आज आपको पैसों को लेकर कोई अच्छी खबर मिल सकती है। निवेश पर ध्यान देना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। परिवार में कोई सुखद आयोजन हो सकता है।
उपाय: मां अन्नपूर्णा को गुड़ और गेहूं अर्पित करें और ‘ॐ अन्नपूर्णा नमः’ मंत्र पढ़ें।

*मिथुन राशि*
आज के दिन आपकी बुद्धिमत्ता आपको जटिल परिस्थितियों से निपटने में मदद करेगी। छोटी यात्रा या ऑनलाइन मीटिंग आपके लिए लाभदायक रहेगी।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जप करें।

*कर्क राशि*
आज आपको मानसिक शांति के लिए खुद को थोड़ा अलग रहने की जरूरत है। संगीत या जल-ध्यान से आपको लाभ होगा। मां के साथ जुड़ाव आपको भावनात्मक सुख देगा।
उपाय: चंद्रमा को दूध अर्पित करें और ‘ॐ सोमाय नमः’ मंत्र पढ़ें।

*सिंह राशि*
आज के दिन आपकी नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी जी दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेगी। आप किसी ऐसी जगह हिस्सा लेने में सफल होंगे जहां आपकी अलग पहचान सामने आ सकती है।
उपाय: सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और ‘ॐ आदित्याय नमः’ मंत्र पढ़ें।

*कन्या राशि*
आज का दिन काम को सुधारने पर ध्यान देने के लिए उपयुक्त है। किसी महिला सहयोगी से आपको मदद मिल सकती है।
उपाय: श्रीहरि विष्णु को तुलसी अर्पित करें और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र 11 बार पढ़ें।

*तुला राशि*
आज के दिन आपकी सुंदरता और संतुलन प्रकृति लोगों को आकर्षित करेगी। फैशन, मेकअप या डिजाइनिंग से जुड़े लोगों को लाभ होगा। आप इस दिशा में अपना करियर बना सकती हैं।
उपाय: मां दुर्गा को इत्र व सफेद फूल चढ़ाएं और ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै नमः’ मंत्र पढ़ें।

*वृश्चिक राशि*
आज आपको गहरे भावनात्मक संबंध बनाने की संभावना है। ध्यान या गुप्त चिंतन आपके लिए लाभकारी हो सकता है। किसी पुरानी बात को लेकर आपको स्पष्टता मिलेगी।
उपाय: शिवलिंग पर लाल चंदन चढ़ाएं और ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें।

*धनु राशि*
आज आपके लिए लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। कोई नयी चीज सीखने और अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। कोई पुस्तक या गुरु आपके जीवन को बदल सकता है।
उपाय: गुरु बृहस्पति को पीले फूल चढ़ाएं और ‘ॐ बृहस्पतये नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें।

*मकर राशि*
आज का दिन व्यावसायिक निर्णय लेने के लिए उपयुक्त है। वर्कप्लेस में अपने सीनियर से सलाह लेना आपके लिए लाभदायक हो सकता है।
उपाय: शनिदेव को तिल, तेल व काले वस्त्र अर्पित करें और ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र पढ़ें।

*कुंभ राशि*
आज का दिन कुछ नए लोगों और नए विचारों के साथ आगे बढ़ने का है। कोई नया संपर्क आपके लिए दीर्घकालिक लाभकारी हो सकता है।
उपाय: पीपल के पेड़ को जल दें और ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें।

*मीन राशि*
आज का दिन आपके लिए आत्म-विचार और रचनात्मकता का है। यह आपकी कल्पनाशीलता और आंतरिक दुनिया को समझने का समय है। कोई सपना या संकेत आपको जीवन में मार्गदर्शन दे सकता है और आप अपने आंतरिक मन को समझने के लिए समय निकालेंगे।
उपाय: शिवलिंग पर इत्र व जल चढ़ाकर ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page