February 13, 2026

उधार का पैसा मांगने पर सरोज की मुंह दबाकर कर दी थी निर्मम हत्या, हत्यारा गिरफ्तार

0
IMG_20250710_183413
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की /लक्सर (देशराज पाल)। जिस महिला ने पैसा उधार दिया था उसे क्या पता था की यही पैसा उसकी मौत का कारण बनेगा। महिला ने जब पैसा वापस मांगा तो महिला की मुंह दबाकर कर दी निर्मम हत्या। इस हत्याकांड से एसएसपी हरिद्वार परमिंदर सिंह डोभाल ने पर्दा उठाया है और हत्यारे को सलाखों के पीछे भेजा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सरोज हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि सन्तनगर कालोनी में आम के बगीचे मे ट्यूवबेल के पास एक अज्ञात महिला का शव पड़े होने की सूचना पर लक्सर पुलिस को मिली थी। महिला के शव की शिनाख्त के प्रयास किये गया तो मृतका की शिनाख्त सरोज पत्नी स्व0 रामपाल निवासी नई बस्ती शिवपुरी कोतवाली लक्सर हरिद्वार के रुप में हुई। परिजनों से पूछताछ करने पर मृतका की पुत्री द्वारा बताया गया कि मृतका सरोज अपने उधार दिये रुपये लेने के लिए जसवीर पुत्र नकली राम के पास गयी थी जो वापस नही आयी। मृतका के पुत्र अमित कुमार पुत्र स्व0 रामपाल निवासी नई शिवपुर कोतवाली लक्सर हरिद्वार ने कोतवाली लक्सर में मुकदमा दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा घटना के खुलासे के लिए दिशा निर्देश दिए गए। एसपी देहात व सीओ लक्सर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और काल डिटेल व मैनुअली के आधार पर घटना में सलिप्त की शिनाख्त कर आरोपी को बैरागी कैम्प कनखल से गिरफ्तार किया गया।आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए शहर छोड़ कर जाने की तैयारी में था जिसको हरिद्वार पुलिस ने पहले ही पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शेयर मार्केट में पैसा लगाता है और कभी-कभी ट्रेडिंग में भी पैसा लगाता था। मृतका सरोज से किसी जानने वाले के माध्यम से जान पहचान हुयी थी सरोज द्वारा भी शेयर मार्केट में पैसा लगाने की बात बतायी गयी तो मेरे द्वारा सरोज से पैसा लेकर उस पैसे को शेयर मार्केट में  लगाया गया। शुऊ में मुनाफा होने पर मेरे द्वारा मुनाफे के पैसे सरोज को भी दिये गये उसके बाद सरोज द्वारा एक लाख रुपये उधार दिये थे जिसे मेरे द्वारा शेयर मार्केट में लगया गया। लेकिन वह डूब गये थे और सरोज मुझसे पैसे वापस मांगने का दबाव बना रही थी। आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व सरोज अपने पैसे मांगने मेरे गाव में ही आ गयी। उसने गांव में पैसो को लेकर काफी हंगामा किया था जिसके कारण गांव में मेरी बेइजती हो गयी। उसके बाद भी व लक्सर मेरे घर पर भी पैसे मागने आने लगी थी जिससे मृतका सरोज से परेशान हो गया था। तब मैने उसे निपटाने का प्लान बनाया तथा उसको पैसे देने के बहाने अपने लक्सर स्थित घर में बुलाकर योजना के साथ मुहं दबाकर दोपहर में ही उसकी हत्या कर दी और शव को घर में रखकर उसके मोबाइल को लेकर इधर उधर घुमकर उसके बच्चो को उसके मोबाइल से मैसेज करके बरगलाता रहा। रात के अन्धेरे में मौका पाकर सरोज के शव को मोटर साइकिल मे रखकर आम के बाग में फैक दिया था उसके बाद प्लानिंग अनुसार मेरे द्वारा अपनी आत्म हत्या दर्शित करने के लिये दो चिट्टी लिखकर पोस्ट करने हेतु जेब में रखकर तथा नया सिम लेकर आत्महत्या करने के सम्बन्ध में झूठी सूचना परिजनों को देकर मै कही दूर भागकर भेष बदलकर रहने की फिराक में था। लेकिन इससे पहले कि मैं भाग पता पुलिस में मुझे दबोच लिया। पुलिस ने हत्यारोपी का नाम जसवीर पुत्र नकली राम निवासी डाडा पट्टी थाना भगवानपुर हरिद्वार बताया है। पुलिस टीम ने हत्यारोपी के पास से दो चिट्ठियाँ, दो मोबाईल फोन, दो सिम कार्ड, घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल रजिस्ट्रेशन नम्बर UK08AG 8240, मृतका का एक मोबाईल फोन, खून से सन्नी शर्ट, मृतका की 1 जोड़ी चप्पल, एग्रीमैन्ट की छायाप्रति, एक पिट्ठू बैग सलेटी रंग बरामद किया गया है। हत्याकांड से पर्दा उठाने वाली पुलिस टीम में राजीव रौथान-प्रभारी निरीक्षक, उ0नि0 बीरेन्द्र सिंह नेगी, उ0नि0 नवीन चौहान, उ0नि0 कमल कान्त रतूड़ी, उ0नि0 कर्मवीर सिंह, अ0उ0नि0 रंजीत नौटियाल, हे0कांनि0 विनोद कुमार,हे0कांनि0 रियाज अली, हे0कांनि0 पंचम प्रकाश, हे0कांनि0 मोहन खोलिया, कांनि0 गंगा सिंह, कांनि0 अजीत तोमर, कांनि0 ध्वजवीर सिंह, कांनि0 विनय थपलियाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page