December 12, 2025

नारी शक्ति संगठन का मिला सहयोग, निकाली जनजागरुकता रैली

0
IMG_20250709_115515
Getting your Trinity Audio player ready...

हरिद्वार (देशराज पाल)। थाना बहादराबाद पुलिस ने ग्राम मूलदासपुर में नशा मुक्ति अभियान 2025 के तहत रविदास मंदिर के परिसर में नारी शक्ति संगठन की महिलाओं और समाज सेवियों के साथ नशे की रोकथाम के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया तथा नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी देने के लिए जनजागरुकता रैली निकाली गई। ग्रामीणों को नशे से दूर रहने व औरों को जागरुक करने के लिए शपथ दिलाई  गई। बहादराबाद थाना पुलिस के दरोगा ने लोगों को बताया कि नशे की लत में आकर आज की युवा पीढ़ी अपने आप को नर्क में धकेलना का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें अपने और अपने आसपास के बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए बताना और समझना होगा ताकि उनका भविष्य सरकार हो सके। नशे की लक्ष्य वह स्वयं ही बर्बाद नहीं होता बल्कि पूरा परिवार बर्बाद हो जाता है। छोटे-छोटे बच्चे भी आज नशे की लत में आ गए हैं और इन्हें ही नशे की लत से बचने के लिए हमें जागरूक होना होगा और लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page