श्रीमद् भागवत कथा सुनने से जन्म-जन्मांतर के पाप हो जाते हैं नष्ट
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा के समापन अवसर पर पश्चिमी शिवपुरम आनंद गार्डन गली नंबर 3 में प्रयास फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से हवन पूजन कर प्रसाद वितरित कराया गया। कथावाचक सुधीर शर्मा ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा कहने और सुनने से व्यक्ति के जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं। हमें हमेशा ईश्वर का ध्यान करके प्रतिदिन सत कर्म करने चाहिए।
प्रयास फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष विकास त्यागी ने कहा कि यह साप्ताहिक कथा मानव कल्याण की कामना हेतु सभी भक्तजनों के सहयोग से कराई गई। प्रयास फाउंडेशन ट्रस्ट से जुड़े सहयोगी साथियों के साथ सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में हम निरंतर प्रयासरत रहते हैं। मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। इस अवसर पर मुंशी रामदत्त शर्मा, राजेंद्र सिंह, विक्रांत पुंडीर, नेहरू नगर सोसाइटी के अध्यक्ष राजपाल सिंह, मनोज शर्मा, विजय पवार, दिनेश तायल, सौरभ त्यागी, हार्दिक त्यागी, विश्वजीत पवार, पंकज कुमार, मंजू पुंडीर, अनुराधा त्यागी, तरूशी त्यागी, सुनीता त्यागी, संतोष त्यागी, लक्ष्मी देवी, सुषमा, अंजलि पवार आदि भक्तों ने यज्ञ हवन में शामिल होकर धार्म लाभ उठाया।
