January 18, 2026

कांवड़िए को परिजनों से मिला नारसन चौकी पुलिस ने की मानवता की बड़ी मिसाल कायम

0
IMG_20250707_131752
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। चौकी नारसन क्षेत्र में गश्त के दौरान चेतक ड्यूटी पर नियुक्त पुलिसकर्मियों को एक कांवड़िया हाईवे किनारे बेसुध अवस्था में मिला जो कुछ भी बोलते बताने की स्थिति में नहीं था जिसे पुलिसकर्मियों ने पास के ही अस्पताल में उपचार दिलाया। कुछ होश में आने पर उसे उसके परिजनों के बारे में जानकारी जुटाना के बाद उनसे संपर्क कर उन्हें कावड़ियों को सौंपा। इस कार्य की जिस किसी को भी जानकारी लगी उन्होंने बस यही कहा मानवता की बड़ी मिसाल कायम कर गए नारसन चौकी पुलिसकर्मी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दिनों शिव भक्त कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं। एसएसपी हरिद्वार परमेंद्र सिंह डोभाल ने जिले की पुलिस को कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम के साथ निर्देश जारी कर रखें हैं। इन्हीं निर्देशों का पालन होता धरातल पर दिख भी रहा है। जी हां नारसन चौकी पुलिस द्वारा मानवता की मिसाल कायम करते हुए पुलिस ने लावारिस हालत में सड़क किनारे बेसुध हालत में मिले एक कांवड़िया को उठाकर पहले उसे उपचार दिलाया। ठीक हो जाने पर कांवड़िए ने अपना नाम अमित पुत्र मनोहर लाल निवासी भिवानी, हरियाणा बताया। जानकारी जुटाने के बाद पुलिसकर्मियों ने परिजनों से संपर्क साधा और उन्हें बुलाया। नारसन चौकी पहुंचे परिजनों ने पुलिस कर्मियों का आभार जताते हुए बताया कि वह कई दिनों से उससे से संपर्क कर रहे थे लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था जिसके चलते घर के सभी लोग बेहद परेशान थे। अपने पुत्र को सुरक्षित पाकर उन्होंने उत्तराखंड पुलिस का हृदय से आभार जताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पुलिस में जो मानवता की मिसाल कायम की है वह उसे कभी नहीं भूल पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page