भाजपा जनता की समस्याओं के प्रति नहीं गंभीर: राजेंद्र चौधरी

Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। जिला कांग्रेस कमेटी महानगर रुड़की के तत्वाधान में एक मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष रणविजय सिंह सैनी ने की और संचालन पूर्व पार्षद संजय गुड्डू ने किया। बैठक में विगत माह जिला कांग्रेस कार्यक्रम की समीक्षा की गई। बैठक में जुलाई माह हेतु एक रूपरेखा तैयार कर बिंदुवार समस्याओं को उठाने एवं विभागों की घेराबंदी करने के संबंध में कार्यक्रम तय किया गया।
महानगर जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि रुड़की में समस्याओं का अंबार है जिनके निदान करने की जिम्मेदारी कांग्रेस की है क्योंकि भाजपा जनता की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने सभी कांग्रेस जनों से एकजुट होकर जनता की समस्या उठाने और जन-जन तक पहुंचाने तथा कांग्रेस को मजबूत करने की बात कही। प्रदेश महामंत्री विकास त्यागी ने कहा कि पिछले महीने जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में देह व्यापार इसमें कसीनो, टूटी सडके आदि विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदेश सरकार का विरोध प्रदर्शन भी किया गया और पुतला दहन भी किया गया जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। रुड़की एवं क्षेत्र की समस्याओं के लिए दो बार ज्ञापन दिया गया और भविष्य में भी जिला कांग्रेस इसी तरह अपना कार्यक्रम जारी रखें ऐसी वह उम्मीद करते हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष हरिद्वार रणविजय सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा है और इस विचारधारा ने ही देश को आजादी दिलाई। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर रुड़की की तरक्की के लिए कांग्रेस के झंडे के नीचे काम करने का आह्वान किया। जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर की कार्यकारिणी के पदाधिकारी को उनके नियुक्ति पत्र भी सौंपें गये। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला जिलाध्यक्ष उदय जैन, डॉ सुरेन्द्र प्रजापति, जावेद गॉड पूर्व पार्षद, संजय गुड्डू, अजय चौधरी, मेला राम प्रजापति, विजयपाल सिंह, अभय सिंह सैनी, रोहित डबराल, आशीष चौधरी, नसीम अहमद, राजा चौधरी एडवोकेट, विशाल सहगल, मोहित त्यागी, सुभाष चंद्र शर्मा, रोहित कुमार बाड़ी, मकसूद हसन, उम्मेद गाजी, मिंटू कुमार, नन्दलाल यादव, मनोज गिरी, डॉ परवेज़ आलम, डॉ हरविंदर सिंह, तमरेज़ मिंटू प्रधान, लवी त्यागी, अब्दुल कादिर, प्रदीप ठाकुर, इरशाद प्रधान, नीरज सलमान, शोमित नागर, सरदार जसबीर सिंह, राजीव शास्त्री, नितिन सैनी नीशू, मोहित कुमार चौधरी एडवोकेट, मास्टर कुर्बान, अश्विनी छाबड़ा, हिमांशु चौधरी, अज्जू गाड़ा, अरशद अली आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।