भगवानपुर पुलिस ने किया मोबाइल लूट का खुलासा, किशोर सहित दो गिरफ्तार

Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की/भगवानपुर (देशराज पाल)। भगवानपुर थाना पुलिस ने चेन लूट का खुलासा किया है। पुलिस ने लूट में शामिल एक किशोर सहित दो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों से लूट का मोबाइल बरामद कर लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटू कुमार ने 24 जून को भगवानपुर थाना में पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी कि रायपुर गत्ता फैक्ट्री के पास दो अज्ञात बदमाशों ने उसका मोबाइल लूट लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित युवक की तहरीर पर भगवानपुर थाना पुलिस में मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की धर पकड़ के लिए प्रयास तेज किए गए। पुलिस बदमाशों की तलाश कर ही रही थी कि इसी दौरान पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। जहां से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने मेंसफलता हासिल की। पुलिस ने उनके पास से लूट गया रेडमी मोबाइल 11 बरामद किया। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिक किशोर भी शामिल है। पुलिस ने दूसरे बदमाश का नाम सौयब पुत्र असलम निवासी ग्राम सिकन्दरपुर भैसवाल थाना भगवानपुर बताया गया। बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में अ0उ0नि0 प्रदीप चौहान, हे0कानि0 सुन्दरलाल, हे0कानि0 गीतम, कानि0 राहुल कुमार आदि शामिल रहे।