अभी-अभी राजमहल होटल पर पुलिस टीम का छापा, लड़के लड़कियां हिरासत में

Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। बाहर से आई टीम और स्थानीय पुलिस की मदद से टीम ने राजमहल होटल पर छापा मारा। अचानक से होटल में छापा लगने से होटल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस छापेमारी में आधा दर्जन से ज्यादा लड़के और लड़कियां हिरासत में ली गई है। सभी को गाड़ियों में बैठाकर ले जाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह बाहर से आई टीम और गंग नहर पुलिस ने रामपुर स्थित राजमहल होटल पर छापामारा। इस छापा मार करवाई में पुलिस टीम ने भारी मात्रा में लड़के और लड़कियों को होटल के कमरे से हिरासत में लिया है। पुलिस सभी को गाड़ियों में बैठाकर ले गई है। अभी पूरे मामले का खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया है कि राजमहल होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा था और देह व्यापार में शामिल लड़के और लड़कियों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल पुलिस टीम से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है जल्द ही आपको पूरी जानकारी के साथ अगली खबर देंगे।