July 14, 2025

निरोगी काया के लिए रोजाना एक घंटा योग करना आवश्यक:काला

0
IMG_20250620_175227
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। अशोक नगर क्षेत्रीय विकास समिति के सभागार में चल रहे योग शिविर के 6वें दिन योगाचार्या सर्वेश गोस्वामी ने विभिन्न सरल योग एवं प्राणायाम कराकर रोग मुक्त होने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम बताया।
राज्य आंदोलनकारी एवं अशोक नगर क्षेत्रीय विकास समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष हर्ष प्रकाश काला ने कहा कि प्राचीन काल में अकालमृत्यु का होना यही कारण था कि ऋषि-मुनियों के द्वारा चलाए गये हल्के फुल्के अंदाज में की गई क्रियायें जिन्हें आसन, योग प्राणायाम कहा जाता है मानसिक शांति एवं काया को निरोगी करने के लिए किया जाता था। श्री काला ने कहा कि हम इस उत्तराखंड की भूमि को योग के माध्यम से विश्व में विख्यात करने के लिए स्वामी रामदेव के ऋणी है साथ ही प्रधानमंत्री के सहयोग से 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है। आज योग शिविर में उपाध्यक्ष जिवा नन्द बुडाकोटी, भारती रौतेला, रजनी बिष्ट, नन्दा ऐरी, योगम्बर सिंह रौथाण, संतोषी राणा, भगवानी देवी, सुशीला देवी, कमला बिष्ट, रामेश्वरी पंवार, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, शकुंतला, गीता आदि क्षेत्रीय जनता योग शिविर का लाभ ले रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page