July 14, 2025

बड़ा दर्दनाक हादसा: मकान की दीवार गिरने से परिवार के चार लोगों की मौत

0
IMG_20250620_145423
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। उत्तराखंड में एक ओर बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया है। मकान की दीवार गिरने से दबाकर परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मामले में सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने शवों को बाहर निकलने का काम शुरू कर दिया है। पुलिस प्रशासन मामले की जांच पड़ताल करने में जुटा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के उत्तरकाशी मेरी ब्लॉक के गांव मोर में अधिक बारिश हो जाने से एक मकान की दीवार ढह गई। मकान की दीवार अचानक से ढह जाने से मकान में एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इनमें दो बच्चे भी शामिल बताए गए हैं। जानकारी लगते ही रेस्क्यू टीम और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मलबे में दबे लोगों की खोजबीन शुरू की। बताया गया है कि मकान के मलबे से शव बरामद हुए हैं। मृतकों में गुलाम हुसैन उम्र 26 वर्ष, रुकमा खातून 23 वर्ष, आबिद 3 वर्ष, सलमा 10 माह शामिल है। बताया गया है कि यह एक पूरा परिवार था जो पूरा खत्म हो गया है। क्षेत्र में हादसे के बाद से मातम का माहौल है। यह हादसा अधिक बारिश होने के कारण होना बताया गया है। पुलिस प्रशासन मामले की जांच पड़ताल कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page