December 15, 2025

कावड़ मेला सकुशल संपन्न कराने को उत्तर प्रदेश और हरिद्वार पुलिस की हाईलेवल बैठक सम्पन्न

0
IMG_20250619_162245
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी कावड़ मेला 2025 को सकुशल संपन्न कराने के लिए आज मंगलौर स्थित एक होटल में उत्तर प्रदेश और हरिद्वार पुलिस की हाई लेवल की बैठक आयोजित की गई बैठक में कावड़ मेला को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक में दोनों प्रदेश के पुलिस अधिकारी बड़ी संख्या में शामिल रहे।
बृहस्पतिवार को दोपहर के समय मंगलौर स्थित एक होटल में कावड़ मेला सकुशल संपन्न कराने को लेकर उत्तर प्रदेश और हरिद्वार पुलिस की एक हाई लेवल बॉर्डर मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि कावड़ मेला 2025 कुछ दिनों में प्रारंभ होने जा रहा है। सु़दृड पुलिस प्रबंधन तथा आपसी तालमेल के जरिए कावड़ मेला 2025 को सकुशल संपन्न करने के उद्देश्य से कोतवाली मंगलौर स्थित एक होटल में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के पुलिस अधिकारियों द्वारा आपस में बेहतर तालमेल बनाए रखने के उद्देश्य से बॉर्डर मीटिंग आयोजन किया गया। इस मौके बैठक में ट्रैफिक प्लान, भीड़ नियंत्रण, डायवर्सन आदि विषयों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में सीओ मंगलौर विवेक कुमार, सीओ रुडकी नरेन्द्र पंत, सीओ देवबन्द रविकान्त परासर, सीओ सदर बरला देवव्रत, प्रभारी निरीक्षक मंगलौर, प्रभारी निरीक्षक देवबन्द, प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर, रुडकी, झबरेडा, खानपुर, थानाध्यक्ष पुरकाजी आदि चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page