March 11, 2026

जनता से जिसे प्यार होता है ऐसे कम लोग होते हैं जिनमें से एक है करतार सिंह भडाना:धामी

0
IMG_20250609_180115
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। मंगलौर विधानसभा में धन्यवाद रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनता से जिसे प्यार होता है ऐसे कम लोग होते हैं जिनमें से एक है करतार सिंह भडाना। मुख्यमंत्री बोले करतार सिंह भडाना लोगों के दिलों में बसते हैं इसीलिए जनता भी उन्हें पसंद ही नहीं उनकी एक आवाज पर उनके साथ खड़ी होती हुई दिखाई देती है।
रविवार को हरिद्वार दिल्ली रोड स्थित लिब्बरहेडी के पास स्वीटी फॉर्म में करतार सिंह भडाना द्वारा समान नागरिक अधिकार समान नागरिक संहिता (यूसीसी) उत्तराखंड में लागू करने पर धन्यवाद रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का क्षेत्र की जनता ने दिल की गहराइयों से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि देश का उत्तराखंड पहला राज्य है जहां पर यूसीसी लागू किया गया। इस मौके पर मंगलोर विधानसभा से प्रत्याशी रहे एवं उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भडाना ने मुख्यमंत्री का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि करतार सिंह भडाना ने उन्हें जो मांगों से भरा एक पत्र सौंपा है। उन सभी मांगों को प्रमुखता के साथ पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने लिब्बरहेडी के गंग नहर पुल को भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से वार्ता कर जल्द बनवाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने चौधरी सूरजमल स्टेडियम की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से बढ़कर 5 लाख कर दी गई है। इतना ही नहीं उन्होंने उपलब्धियां बनाते हुए कहा कि ठोस नकल विरोधी कानून बनने के बाद से 100 से ज्यादा नकल माफिया जेल की हवा खा रहे हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, ब्लॉक प्रमुख कविंद्र चौधरी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बी.एल. अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि यह रैली प्रदेश में हो रहे अभूतपूर्व विकास कार्यों के प्रति जनता के समर्थन और विश्वास का प्रतीक है। डॉ. मधु सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में लगातार ऐतिहासिक निर्णय लिए जा रहे हैं। राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के विकास मॉडल के सामने विपक्ष पूरी तरह विफल हो चुका है। उन्होंने कहा कि विपक्षी विधायक अपने ही क्षेत्र की उपेक्षा कर रहे हैं और उनके पास अब जनता के सामने कहने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कविंद्र चौधरी ने अपने वक्तव्य में कहा कि गांव-गांव तक सड़कों, बिजली, पानी, शिक्षा और चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुँचाने का कार्य भाजपा सरकार की प्राथमिकता में रहा है और यह रैली उसी विकास के प्रति जनता की सकारात्मक प्रतिक्रिया है। वरिष्ठ भाजपा नेता बी.एल. अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी की नीति और नीयत दोनों स्पष्ट हैं और उनके द्वारा लिए गए निर्णय आम जनता को सीधे लाभ पहुँचा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे जनता से लगातार संपर्क बनाए रखें और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुंचाएं।अंत में सभी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति भी आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व उत्तराखंड को एक विकसित और आत्मनिर्भर राज्य की दिशा में ले जा रहा है। इस अवसर पर रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, राज्य मंत्री देशराज करनवाल, पूर्व विधायक खानपुर कुंवर प्रणव सिंह, नारसन ब्लॉक प्रमुख कोमल चौधरी, स्वामी यतीश्वरानंद, आदेश सैनिक, सुशील राठी, राजपाल, मास्टर सत्यपाल, रुड़की मेयर अनीता अग्रवाल, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, ललित मोहन अग्रवाल, अरविंद गौतम, शोभित गुप्ता, राकेश भडाना, सोनू धीमान, पंकज नंदा, रश्मि चौधरी, सुबोध राकेश, दिनेश कौशिक व तमाम जिला पंचायत सदस्य, प्रधान सहित भारी संख्या में मंगलौर विधानसभा की जनता मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page