June 18, 2025

पहले महिला की लूटी चैन फिर भाजपा नेता सुबोध सैनी के ऑफिस में घुस किया लूट का प्रयास, हड़कंप

0
IMG_20250524_133408
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। भाजपा के पूर्व पार्षद एवं व्यापारी सुबोध सैनी की बहादुरी से उनकी खुद की जान बच गई। यदि वह हौसला ना करते तो शायद घटना घट सकती थी। पूर्व परिषद की बहादुरी के आगे चाकूधारी बदमाश भागने को विवश हुए। बदमाशों के भागने के बाद पूर्व पार्षद सुबोध सैनी मामले में तहरीर पुलिस को देखकर कार्रवाई की मांग की है। बताया गया है कि बदमाशों ने पहले राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान रूड़की की रोड पर एक महिला कर्मी से चेन लूट कर फरार हुए थे। यहां सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और बदमाशों की तलाश कर रही थी। इससे पहले की पुलिस बदमाशों को पकड़ पाती उन्होंने भाजपा नेता के ऑफिस में घुसकर लूट का प्रयास किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा के पूर्व पार्षद एवं व्यापारी सुबोध सैनी निवासी आदर्श नगर आज सुबह लगभग 9:30 बजे के आसपास जब वह अपने ऑफिस स्थित मलकपुर चुंगी में बैठे हुए थे तो इसी दौरान दो बदमाश उनके ऑफिस में घुस आए। बताया गया है कि बदमाशों के हाथ में चाकू था और उन्होंने सुबोध सैनी को दबोचने का प्रयास किया लेकिन सुबोध सैनी ने बहादुरी का परिचय देते हुए बदमाशों को भांप लिया। इससे पहले कि बदमाश उन्हें पकड़ पाते उन्होंने बहादुरी दिखाते हुए बदमाश का सामना किया। यह देख बदमाश उल्टे पैर भाग निकलने पर विवश हुए और मौके से भाग निकले। सुबोध सैनी शोर मचाते हुए बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह उनके हाथ नहीं लग पाए। बताया गया है कि बदमाश कर में सवार होकर आए थे और कार से ही भाग निकले। घटना के बाद सुबोध सैनी सिविल लाइन कोतवाली पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को देते हुए बदमाशों की धर पकड़ के लिए गुहार लगाई। सीसीटीवी में बदमाश ऑफिस में घुसते हुए और भागते हुए नजर आ रहे हैं पुलिस भी सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की धर पकड़ के लिए प्रयास कर रही है। पुलिस को बदमाशों की कार का नंबर भी दिया गया है। पुलिस नंबर के आधार पर भी बदमाशों की तलाश करने में जुटी है। अभी यह कहना जल्दबाजी होगा कि बदमाश भाजपा के पूर्व पार्षद से लूटपाट करने आए थे या फिर उनका मकसद क्या था यह तो बदमाशों के पकड़े जाने के बाद ही साफ हो पाएगा। लेकिन पूर्व पार्षद की बहादुर ने उनकी खुद की जान जरूर बचाई है इसके लिए आसपास के लोगों ने भी उनकी इस बहादुरी के लिए सराहना की है। वहीं दूसरी ओर एक के बाद एक दो घटना हो जाने से पुलिस में हड़कंप मच गया है। पुलिस बदमाशों की धर पकड़ के लिए प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page