आज का राशिफल के साथ जाने आज के दिन जन्मे बच्चे कैसे होंगे

Getting your Trinity Audio player ready...
|
आज का दिन शनिवार है इस दिन को भगवान शनिदेव और भगवान बजरंगबली की आराधना के लिए समर्पित माना जाता है। कहते हैं कि, सप्ताह के हर दिन किसी ना किसी देवी-देवताओं की पूजा के लिए निर्धारित किए गए है। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है यहां पर नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही दिन तय होते है।
मेष-
आज का दिन आपके लिए सामान्य फल दिलाने वाला हो सकता है। आप विरोधी की चालों से सावधान रहें, राजकीय मामले आपसी बातचीत से सुलझ सकते हैं। वहीं पर आज आपको धार्मिक सत्संग में शामिल होने से मानसिक प्रसन्नता एवं शांति रहेगी मिलेगी। अच्छे फल को पाने के लिए लगन के साथ नियमितता से कार्य करें।
वृषभ-
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम दिला सकता है। जातकों के लिए आय के नये स्त्रोत बनने के अवसर का दिन है। इसके साथ ही आपको मेहनत की वजह शारीरिक परेशानी रह सकती है। आपके लिए आज पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी, विवादों को टालने का प्रयास करें।
मिथुन-
आज का दिन आपके लिए सामान्य फल दिलाने वाला हो सकता है। ऑफिस में आज किसी भी परेशानी से बचने के लिए सहूलियत के हिसाब से कार्य योजना में बदलाव कर लेंगे। आपके काम में अधिकारी सहमत होंगे। जातकों को व्यवसायिक कार्यो की अधिकता रहेगी, जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।
कर्क-
आज का दिन आपके लिए थोड़ी परेशानी भरा रह सकता है। इसके लिए आज आप आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें। कार्य की अधिकता रहेगी। अच्छी बात आज रहेगी कि, अनुभवी लोगों की सलाह से दुविधा दूर होगी, खानपान पर ध्यान रखें।
सिंह-
आज का दिन आपके लिए थोड़ा मिला-जुला दिन रह सकती है। राशिफल के मुताबिक, आज अनहोनी का भय रहेगा, सामाजिक कार्य में आपकी उपस्थिति प्रसन्नता देगी। आज संतान के कारण भावनाओं में परेशानी हो सकती है। सेहत के नजरिए से खानपान पर संयम रखें।
कन्या-
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। ऑफिस में आप अपने काम की उपयोगिता बढ़ाने और कार्यस्थल पर सुधार के लिये दिन-रात एक कर देंगे। इसके अलावा दाम्पत्य सुख मिलेगा यानि जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते सुधरेंगे। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, मित्रों का समागम होगा।
तुला-
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। आज किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए किसी का सहयोग लेना पडे़गा। आपके मित्र के रूखे व्यवहार से खिन्नता होगी। ऑफिस में आज आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। हो सकता है आज मिलने वाले लाभ में कमी आयेगी।
वृश्चिक-
आज का दिन आपके लिए सामान्य फल दिलाने वाला होगा। जातकों को कार्य की गति धीमी होने से परेशानी होगी। किसी प्रकार के लेनदेन से जुड़े मसले में चिन्ता रहेगी। आज परेशानी यह है कि, आकस्मिक खर्च होने का योग है। आपका निजी पुरूषार्थ बना रहेगा।
धनु-
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। इस राशि के जातकों के लिए आज के राशिफल में यह है कि, आज स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पायेंगे। खुशी देने वाली खबर यह है कि, समय पर सोचे हुये कामकाज बनने का योग है, मान सम्मान की प्राप्ति होगी। इसके अलावा विद्यार्थी वर्ग को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।
मकर-
आज का दिन आपके लिए अच्छा फल दिलाने वाला हो सकता है। यहां पर आपके लाभकारी योजना बनेगी। जातकों के लिए निजी क्षेत्र में भावनात्मक सम्बन्धों में मधुरता आयेगी। दिन को बेहतर बनाने के लिए आपको आज विशेष श्रम एवं प्रयास करने का योग है। आपके लिए आज मनः स्थिति संतोषप्रद रहेगी।
कुम्भ-
आज आपके लिए खुशी भरा दिन रह सकता है। जातकों के लिए मेहमानों की आवाजाही से घर में उल्लास का माहौल रहेगा। दैनिक राशिफल के अनुसार आज आप नवीन योजनाओं का काम शुरू कर सकते है।, शीघ्र कार्य शुभारंभ होगा, मित्रता उपयोगी रहेगी।
मीन-
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। समय पर कार्य न होने से परेशानी हो सकती है। राशिफल के अनुसार, आज जातकों को नौकरी सम्बन्धी प्रयासों में सफलता मिलेगी, राजकीय सहयोग मिलेगा, सुविधाओं की वृद्धि होगी।
आज जन्म लिया बालक हंसमुख, मिलनसार होगा, जन्म स्थान सू दूर रहकर अपनी उन्नति करेगा, अपनी मनमर्जी का मालिक होगा, आय के एक से अधिक साधन उपलब्ध होंगे, विशेष विद्या का ज्ञाता होगा।