June 17, 2026

पेड़ भी बच्चों की तरह होते हैं, जिन्हें प्यार, देखभाल और सही वातावरण की होती है आवश्यकता

0
IMG_20260617_125555
Getting your Trinity Audio player ready...

*आपको भी कहीं ऐसा पौधा दिखाई दे जो गलत जगह पर उग आया हो, तो उसे नष्ट करने के बजाय उचित स्थान पर लगाने का करें प्रयास*

*हरिद्वार पुलिस ने यह साबित करके दिखाया, आप भी करें ऐसा ही प्रयास*

हरिद्वार (देशराज पाल)। अक्सर हम इमारतों, दीवारों या अनचाहे स्थानों पर उगे छोटे पौधों को देखते हैं और उन्हें हटाने की सोचते हैं। लेकिन क्या आपको पता है हर पौधे में भी जीवन है, बस उसे सही जगह की जरूरत होती है।
मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय की दीवार से एक छोटे से प्रयास के तहत ऐसे ही एक पौधे का स्थान परिवर्तन किया गया। अब वह अपने नए स्थान पर बढ़ेगा, फल-फूलेगा और हमें जीवनदायिनी मुफ़्त ऑक्सीजन प्रदान करेगा। कोई चीज़ बुरी नहीं होती, बुरा केवल उसका स्थान हो सकता है। यदि आपको भी कहीं ऐसा पौधा दिखाई दे जो गलत जगह पर उग आया हो, तो उसे नष्ट करने के बजाय उचित स्थान पर लगाने का प्रयास करें। हो सकता है, वह भी एक दिन विशाल वृक्ष बनकर पर्यावरण और समाज की सेवा करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page