रुड़की में अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ा रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन

Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल/राजपाल)। राष्ट्रीय लोक दल का कार्यकर्ता सम्मेलन व्यवस्थाओं की भेंट चढ़ा रहा। कार्यक्रम में शुरुआत से ही क्या व्यवस्थाओं का बोलबाला हावी रहा तो वहीं इस कार्यकर्ता सम्मेलन में मीडिया की भी अनदेखी गई। इतना ही नहीं कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन ने भी पार्टी में शामिल होने आए दूसरी पार्टियों को छोड़कर पदों के लालच में उन्हें भी आईना दिखाने का काम किया। पार्टी का एक पदाधिकारी तो मंच पर कुर्सी ना मिलने पर कार्यक्रम को बीच में छोड़कर नाराज होकर भागता नजर आया। अब ऐसे में पार्टी उत्तराखंड में कैसे मजबूत होगी यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है। चर्चा इस बात की भी थी जो लोग जिस पार्टी में शामिल थे लंबे समय तक उसे पार्टी में ही कोई मजबूती प्रदान नहीं कर पाए तो अब रालोद में आकर ऐसा कौन सा चमत्कार कर पार्टी को मजबूत कर देंगे।
शनिवार को रुड़की के नगर निगम सभागार में राष्ट्रीय लोकदल पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम की शुरुआत से व्यवस्थाओं की भेंट चढ़ा रहा। कार्यक्रम में मीडिया कर्मियों के लिए बैठने तक की व्यवस्था नहीं की गई थी। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रालोद के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी तथा प्रदेश प्रभारी चौधरी निरपाल सिंह का कार्यकर्ताओं ने फूलमाला से स्वागत किया। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने साफ-साफ शब्दों में पार्टी में शामिल होने वाले लोगों से कहा कि वह पार्टी की मजबूती के लिए पहले काम करके दिखाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाला पार्टी के 20-20 सदस्य बनाए उसके बाद उन्हें पार्टी में जिम्मेदारी देने के बारे में सोचा जाएगा। उन्होंने कहा कि आपको दो महीने का समय दिया जाता है सबसे पहले उत्तराखंड में एक कमेटी बना और उसके साथ तैयारी करो। उन्होंने कहा कि 2 महीने बाद उत्तराखंड में राज्य स्तरीय सम्मेलन हरिद्वार में किया जाएगा। उन्होंने 2027 में उत्तराखंड में चुनाव लड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि रालोद उत्तराखंड में मजबूती के साथ चुनाव में उतरेगी। इसके लिए अभी सही कार्यकर्ता अपनी तैयारी में जोरों शोरों से जुट जाएं। प्रदेश प्रभारी चौधरी निरपाल सिंह ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर उतरकर काम करने की बात कही। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ निरपाल चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पन्त, संगठन महासचिव उत्तराखंड अशोक कुमार चौधरी, दीपक तोमर प्रदेश अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश, ओपी त्यागी महासचिव उत्तर प्रदेश, अमित कुमार जिला उपाध्यक्ष गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष रुड़की कपिल कुमार त्यागी, हरिद्वार जिले के वरिष्ठ पदाधिकारीगण, उत्तराखंड प्रदेश के सभी सदस्य, दल की सदस्यता लेने वाले वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजपुर देहरादून से बिल्लू वाल्मीकि, कमलेश कुमारी जिला पंचायत बिजौली, सिमरन शर्मा, रीमा राजपूत, निशांत चौधरी, उदयवीर सिंह, लोकेश सैनी, अरविंद ठाकुर, विकास शर्मा, रूपल वत्स, सुदेश शर्मा, शिवम गौतम, ललित शर्मा, श्रीमती काजल देवी, पूनम चौधरी, रोहित सिंघल, निशांत चौधरी, सावन कुमार, हर्ष त्यागी, विनोद त्यागी, दिनेश कुमार, कुमारी मोना शर्मा, अंश, गोलू कुमार, श्रीकांत चौधरी, वरदान शर्मा, योगेश चौहान, अमित, रजत राघव, दिनेश कुमार, मनी वत्स, दीपक चौहान, अनिरुद्ध यादव,
कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया प्रभारी सुन्दर सिंह रावत, प्रदेश सचिव यशोदा रावत, आशीष उनियाल आरती जैसवाल, महानगर अध्यक्ष देहरादून महेंद्र बिष्ट, अंजु देवी,सलीना शाही आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।