इनरव्हील क्लब की सदस्य बनी महापौर अनीता अग्रवाल, किया स्वागत

Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। जन सेवा के लिए जाने जाना वाला इनर व्हील क्लब को एक और बड़ी ताकत मिली है। जी हां महापौर अनीता देवी अग्रवाल ने इनरवियर क्लब की सदस्यता ग्रहण की है। सदस्यता ग्रहण करते ही महापौर अनीता देवी अग्रवाल ने कहा कि वह समाजहित के कार्यों को गति देने का काम करेंगी। इससे पूर्व महापौर का क्लब की पदाधिकारियों और सदस्यों ने महापौर का गर्म जोशी से स्वागत किया।
मंगलवार को रुड़की के एक होटल में इनरव्हील क्लब द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंची मेयर अनीता देवी अग्रवाल का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान मेयर को क्लब के द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। इनर व्हील क्लब की नवनियुक्त सदस्य एवं मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने कहा कि क्लब से जुड़ी महिलाएं समाजसेवा कर मिसाल कायम कर रही हैं। डिस्ट्रिक चेयरमैन सुजाता आहूजा ने कहा कि मेयर अनीता अग्रवाल वास्तव में नारी उत्थान की एक मिसाल हैं जो कि शिक्षा नगरी का मजबूती के साथ नेतृत्व कर रही हैं। अध्यक्ष रमा भार्गव ने कहा कि संगठन का काम जरूरमंद लोगों की मदद करना है और क्लब के सभी सदस्य इसे बखूबी जिम्मेदारी के साथ निभा रहे हैं। वहीं इस मौके पर चार अध्यापिकाओं डॉ. हिमाद्रि, डॉ. इला द्विवेदी, बबीता त्यागी, सुधा सैनी को एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित भी किया गया। एक जरूरतमंद कन्या को सिलाई मशीन और एक साइकिल भेंट की गई। कार्यक्रम में फराह, कामना सरीन, शशी कीर, संगीत, रजनी आदि उपस्थित रहीं।