June 19, 2025

भाजपा प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल ने भारी समर्थकों के साथ रामनगर में किया जनसंपर्क

0
IMG_20250107_161647
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। भाजपा प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल ने रामनगर शिव चौक से आज अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले भगवान शिव के सामने माथा टेक जीत का आशीर्वाद लिया। रामनगर में उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से वोट की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि रुड़की में यदि भाजपा का मेयर बनता है तो यहां ट्रिपल इंजन की सरकार शहर का विकास बड़ी तेजी से करेगी।
मंगलवार भाजपा प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल ने रामनगर में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने लोगों से अपने पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने यदि उन्हें मौका दिया तो यहां रुड़की में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी और ट्रिपल इंजन की सरकार तेजी के साथ रुड़की में विकास का काम करेगी। उन्होंने कहा कि रुड़की शहर में जो भी समस्याएं हैं उनको प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा विधायक, भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, सतीश कौशिक, पंकज नंद, पूजा नंदा, सावित्री मंगल, शिवम अग्रवाल, मयंक मेहंदीरत्ता, भारत कपूर आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं महिला कार्य कटरी शामिल रही। जनसंपर्क के दौरान जमकर भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, भाजपा प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल जिंदाबाद के नारे लगाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page