किरण चौधरी का झबरेड़ा में अभी तक तो दिख रहा पलड़ा भारी, क्या जनता बदलाव के मूड मे

Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की, झबरेड़ा (देशराज पाल)। झबरेड़ा नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद पर इस बार गौरव चौधरी की धर्मपत्नी किरण चौधरी चुनाव मैदान में है। किरण चौधरी जब से चुनाव मैदान में उतरी है तभी से क्षेत्र में उनका पलड़ा भारी होता दिखाई दे रहा है। इससे तो अभी तक यही साफ हो रहा है कि क्या जनता इस बार बदलाव के मूड में दिख रही है।
नगर पंचायत झबरेड़ा में अध्यक्ष पद को लेकर दलीय और निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में सभी प्रत्याशी अपना दमखम दिखाने के लिए क्षेत्र में जोर-जोर से प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। वही कांग्रेस पार्टी से नगर पंचायत झगड़ा अध्यक्ष पद पर गौरव चौधरी की पत्नी किरण चौधरी चुनाव मैदान में है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में किरण चौधरी को काफी पसंद किया जा रहा है और जनता भी इस बार बदलाव के मूड में दिख रही है। इतना ही नहीं पति गौरव चौधरी, सास और ससुर सहित पूरा परिवार किरण चौधरी को जीतने के लिए झबरेड़ा क्षेत्र में मतदाताओं से रूबरू हो रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी किरण चौधरी का कहना है कि झबरेड़ा क्षेत्र का विकास क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर करेंगे। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं भी किसी से कम नहीं है और वह भी नगर पंचायत को चला सकती है। नगर पंचायत झबरेड़ा में यदि वह जीत कर आती है तो वह क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने देगी। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वह उनकी बेटी, बहन, बहु समझ उन पर विश्वास कर उन्हें जिताने का काम करें। क्षेत्र की जनता का भी क्षेत्र में उन्हें अभी तक तो भारी समर्थन मिलता दिख रहा है। बाकी अभी समय काफी है देखना होगा कि क्या किरण चौधरी इस समर्थन को बनाए रखने में कामयाब रहती है। यदि वह कामयाब रही तो फिर उन्हें जीत से कोई नहीं रोक पाएगा। ऐसा क्षेत्र की जनता का मानना है।