February 13, 2026

रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक, प्रत्याशी फटाफट निपटाए अपने काम

0
IMG_20241228_221306
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगर निकाय चुनाव को लेकर जनपद की भारतीय स्टेट बैंक की समस्त शाखाओं को रविवार को भी खुला रखने के निर्देश दिए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार नागर निकाय सामान्य निर्वाचन हेतु प्रत्याशियों की जमानत धनराशि चालान के माध्यम से जमा कराये जाने एवं प्रत्येक प्रत्याशी द्वारा निर्वाचन व्यय के लिए पृथक बैंक खाता नामांकन करने से कम से कम एक दिन पहले खोले जाने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके दृष्टिगत दिनांक 29 दिसंबर 2024 को बैंकों का अवकाश के दिनों में जनपद की भारतीय स्टेट बैंक की समस्त शाखाओं को जनसामान्य की आवश्यकतानुसार खुला रखे जाने हेतु लीड बैंक प्रबंधक एवं शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page