April 25, 2026

औरंगाबाद की किशोरी का रुड़की मोहम्मदपुर झाल से शव बरामद

0
IMG_20241201_174954
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। औरंगाबाद निवासी एक किशोरी का रुड़की स्थित मोहम्मदपुर झाल एक किशोरी का शव बरामद किया है। पुलिस ने बरामद शव की शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सरकारी अस्पताल भिजवाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की देर रात्रि को पुलिस को सूचना मिली कि मोहम्मदपुर झाल में एक किशोरी का शव देखा गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और पुलिस ने किशोरी के शव को गंग नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस टीम ने शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किया जिसके बाद किशोरी की पहचान गुंजन उम्र लगभग 13 वर्ष निवासी औरंगाबाद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया गया कि किशोरी लगभग एक सप्ताह पूर्व गंगनहर में डूब गई थी। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page