May 17, 2025

रुद्रचण्डी महायज्ञ एवं शिवमहापुराण कथा 9 से 15 तक नेहरू स्टेडियम में, भूमि पूजन आज

0
IMG_20241202_073853
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। महानगर रुड़की में रुद्रचण्डी महायज्ञ एवं शिवमहापुराण कथा का आयोजन 9 से 15 दिसंबर तक होने जा रहा। इसमें देश के प्रमुख संत शामिल होंगे।
रविवार आदर्शनगर स्थित एक वेंकट हॉल में आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कार्यक्रम संरक्षक आचार्य आर्यादि ने कहा कि एक बार फिर से नगर में रुद्रचंडी महायज्ञ एवं शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। 2 दिसंबर को नेहरू स्टेडियम में भूमि पूजन किया जाएगा। भव्य कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। 9 से 15 दिसंबर तक रुद्रचंडी महायज्ञ एवं शिवमहापुराण कथा का आयोजन दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। इसके साथ ही प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य रजनीश महाराज द्वारा शिव पुराण कथा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्वेश्य सनातन की जागृति और प्रचार प्रसार करना है। उन्होंने कहा कि इंसानों का देवताओं से सीधा संबंध है। देवता हमें वर्षा के माध्यम से अन्न और धन देते हैं तो इंसानों को भी यज्ञ के माध्यम से उन्हें भोग लगाया जाए। अनिल माहेश्वरी ने बताया कि इस यज्ञ में गुरुकुल के वैदिक आचार्य यज्ञ में वैदिक पाठ करेंगे। इसके साथ ही महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज, यतींद्रानंद महाराज समेत देश के कई प्रमुख संत इसमें शामिल होंगे। रुद्रचंडी महायज्ञ का महत्व है कि हमारे जीवन में शक्ति का विकास हो। प्रेस वार्ता में पंडित सचिन शास्त्री, रोहित शास्त्री, मुदित गर्ग, आयुष वर्मा, नीरज अग्रवाल, सोनी रोड, राहुल कश्यप, वंश वर्मा, उदय वर्मा, अपूर्व राणा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *