December 15, 2025

रूद्रचंडी महायज्ञ और शिव महापुराण कथा से पूर्व नेहरू स्टेडियम में किया विधि विधान से भूमि पूजन

0
IMG_20241202_180148
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। नेहरू स्टेडियम में आगामी 9 नवंबर से आरंभ हो रही रूद्रचण्डी महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा से पूर्व नेहरू स्टेडियम में पूजा-अर्चना के साथ ही भूमि पूजन किया गया।
आचार्य आर्यादी विशद ने रूद्र चंडी महायज्ञ तथा श्री शंकर मठ आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी दिनेशानंद भारती जी महाराज एवं पंडित रजनीश शास्त्री ने भूमि पूजन कर आधारशिला रखी। अचार्य आर्यादी ने कहा कि जो मनुष्य पूजा-अर्चना और देवताओं को यज्ञ के माध्यम से आहूति देता है तो देवता बड़े प्रश्न होते हैं। उन्होंने कहा कि हमें यज्ञ के माध्यम से देवताओं का ध्यान लगाना चाहिए। सनातन धर्म में पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है।इस अवसर पर निवर्तमान मेयर गौरव गोयल, व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप, युवा कांग्रेस नेता प्रणय प्रताप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट नवीन कुमार जैन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव कौशिक, सोनी रोड नीरज अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page