November 13, 2025

रुड़की पहुंचे मुख्यमंत्री का भाजपाईयों ने किया गर्म जोशी से स्वागत

0
IMG_20241129_203208
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। रुड़की पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भाजपाइयों ने गर्म जोशी से स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के लिए कोई पुष्प लेकर पहुंचा तो किसी ने तिलक लगाकर उनका रुड़की में स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी इस आदर और सत्कार के लिए सभी का आभार जताया।
शुक्रवार की दोपहर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुड़की पहुंचे। आपको बता दे कि जैसे ही मुख्यमंत्री हेलीपैड पर पहुंचे तो वहां पर पहले से ही मौजूद भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का गर्म जोशी से स्वागत किया। जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति और पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल के साथ ही अन्य भाजपाईयों ने मुख्यमंत्री का हेलीपैड पर गर्म जोशी से स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेत्री सावित्री मंगला ने भी मुख्यमंत्री का पुष्प गुच्छ छ देकर स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता अमन गुप्ता, सुशील त्यागी, विवेक चौधरी, धीर सिंह, आदेश सैनी, रजनीश शर्मा आदि भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया। वहीं बीएसएम कॉलेज में पहुंचे मुख्यमंत्री का डॉ अनिल शर्मा के साथ ही रजनीश शर्मा और शिक्षकों ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। आपको बता दे की मुख्यमंत्री आज पूर्व विधायक स्वर्गीय चंद्रशेखर भट्टे वाले के आवास सैनिक कॉलोनी में परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page