December 12, 2025

पूर्व विधायक चंद्रशेखर भट्टे वाले की अंत्येष्टि में उमड़ा जन सैलाब, लगे अमर रहे के नारे

0
IMG_20241122_183643
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। पूर्व विधायक चंद्रशेखर भट्टे वाले की अंत्येष्टि में आज भारी संख्या में लोग शामिल हुए। अंत्येष्टि में चंद्रशेखर भट्टे वाले अमर रहे आदि के नारे लगाए गए। इस दौरान सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

पूर्व विधायक चंद्रशेखर के निधन पर भाजपा एवं समाज के प्रतिष्ठित लोग पहुंचे। आपको बता दें कि पूर्व विधायक चंद्रशेखर 2002 में भगवानपुर विधानसभा से तथा 2012 में ज्वालापुर विधानसभा से विधायक रहे थे। पिछले काफी दिनों से वह बीमार चल रहे थे और उनका इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था। दिल्ली में उपचार के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी जैसे ही जिला हरिद्वार के लोगों को लगी तो उनके समर्थकों के साथ ही जिले के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। आज यानी शुक्रवार को उनकी अंतिम यात्रा में भारी संख्या में भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य संगठनों के लोग भारी संख्या में पहुंचे। शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा, आदेश चौहान, श्यामवीर सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, डाटा प्रबंधन के प्रदेश संयोजक मयंक गुप्ता, जिला महामंत्री अरविंद गौतम, मास्टर सत्यपाल, सुबोध राकेश, राजपाल सिंह, जिला मंत्री सतीश सैनी, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, देवी सिंह राणा, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव कौशिक, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष अनुज सैनी, धीर सिंह,पार्षद धीरज पाल, विवेक चौधरी, चंद्रप्रकाश बाटा, सुबोध चौधरी, हरिमोहन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी, हरीश शर्मा, नरेश शर्मा, सुंदरलाल प्रजापति, विकास प्रजापति, रामगोपाल कंसल, प्रमोद गोयल, संजीव कक्कड़ आदि भारी संख्या में लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page