May 15, 2025

रामनगर उत्तरी शक्ति केंद्र पर बूथ नंबर 81 पर भाजपा बूथ समिति की बैठक का आयोजन

0
IMG_20241118_174734
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। भाजपा संगठन पर्व को लेकर रुड़की जिले के रामनगर उत्तरी शक्ति केंद्र पर बूथ नंबर 81 पर जिला मंत्री सतीश सैनी के निवास पर बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैठक में बूथ के निवासी गण एवं भाजपा जिला के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य समाज के हर वर्ग के उत्थान और भारत को वैश्विक शक्ति बनाने के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के अनुसार यह पार्टी हिंदुत्व को एक संस्कृत धारा के रूप में मानती है जो सभी भारतीयों को एकजुट करने का कार्य करती है। इस अवसर पर भाजपा नेता मनोज नायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंतोदय के सिद्धांत पर कार्य करती है। पार्टी का उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस अवसर पर बैठक में सर्वसम्मति से वासु शर्मा को बूथ अध्यक्ष चुना गया, एवं महिला प्रमुख सोनिया सैनी को चुना गया। बैठक में भाग लेने वालों में जिला मंत्री सतीश सैनी, भाजपा नेता संजय अरोड़ा, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, शक्ति केंद्र संयोजक गौरव मेहंदी मेंहदीरत्ता, विभोर सेठी मंडल महामंत्री भारत कपूर, मंडल मंत्री संजीव मेहंदीरत्ता, संगीता सैनी, नीरू कालरा, राम कुमार शर्मा, सुंदर लाल प्रजापति आदि भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *