भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को भाजपा ने जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाया

Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर रुड़की जिले के पश्चिमी मंडल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष धीरज पाल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखंड के खूंटी जिले में हुआ था। वह एक महान स्वतंत्रता सेनानी और जनजातीय नेता थे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जन्म संघर्षों से भरा था। उन्होंने अपने समुदाय के लोगों को ब्रिटिश सरकार की अत्याचारों के खिलाफ एकजुट किया और उनके अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। एडवोकेट नवीन जैन ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने झारखंड मे उलगुलान आंदोलन का नेतृत्व किया जो ब्रिटिश सरकार के खिलाफ एक महत्वपूर्ण संघर्ष था। भाजपा युवा नेता ध्रुव गुप्ता ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की विरासत आज भी झारखंड में जीवित है। उनकी शिक्षाएं और संघर्षों ने झारखंड के लोगों को स्वतंत्रता और स्वाधीनता के लिए प्रेरित किया। अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जन्मदिन हमें उनकी शिक्षाओं और संघर्षों को याद करने का मौका देता है। हमें उनके संघर्षों को कभी नहीं भूलना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित सभी भाजपा पदाधिकारीयो और कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा की के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी। सभी ने भगवान बिरसा मुंडा अमर रहे के नारे लगाए। इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा के मंडल महामंत्री शिवकरण, मंडल उपाध्यक्ष उमेश पटेल सचिन गोदियाल आदि काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।