November 17, 2025

मिट्टी की ढांग खिसकने से 12 महिलाएं दबी, एक बच्ची समेत 4 की मौत, परिजनों में कोहराम

0
IMG_20241112_112946
Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ (देशराज पाल)। कासगंज मिट्टी के नीचे दबकर दो महिलाओं के मौके पर ही देर तक मौत हो गई है जबकि 8 महिलाओं को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिलाओं को मिट्टी से निकाले जाने का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। जानकारी लगने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा है और बचाव कार्यों में लगा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कासगंज में मिट्टी लेने गई महिलाओं के साथ उस समय बड़ा हादसा हो गया जब वह ढांग से मिट्टी निकाल रही थी। बताया गया है कि ढांग खिसकने से 12 महिलाएं मिट्टी में दब गई। महिलाओं की चीख पुकार सुनकर लोग मौके की ओर दौड़े और मिट्टी हटाकर महिलाओं को निकालने का काम शुरू किया गया। बताया गया है कि दो महिलाओं की अभी तक मौत हो चुकी है जबकि आठ गंभीर महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है। मामले की जानकारी लगने पर डीएम मेघा रूपम और एसएसपी अपर्णा रजत कौशिक ने मय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और महिलाओं को मिट्टी से निकलने का कार्य शुरू कराया। एसडीएम और तहसीलदार में जेसीबी मंगा कर कार्य शुरू किया। आपको बता दे की मथुरा बरेली हाईवे पर कस्बा मोहनपुर में सत्संग भवन के पास महिलाएं मिट्टी लेने के लिए गई थी। मिट्टी से गंभीर अवस्था में निकाली गई महिलाओं को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है जहां पर उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद से आल्हा अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं और स्थिति पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। मृतक महिलाओं का नाम सरस्वती पत्नी रघुवीर निवासी रामपुर थाना बाजार कासगंज उम्र 27 वर्ष, राम बेटी पत्नी दानपाल उम्र 27 वर्ष, निवासी कासगंज, प्रेमा देवी पत्नी गंगा प्रसाद उम्र 36 वर्ष, निवासी कासगंज, एक बच्ची पिंकी पुत्री मनपाल सिंह उम्र 10 वर्ष, निवासी कासगंज बताए गए हैं। घायलों के नाम पता अभी पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page