March 7, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य स्थापना पर अमर शहीदों और आंदोलनकारियों को श्रद्धापूर्वक किया नमन

0
IMG_20241109_143640
Getting your Trinity Audio player ready...

देहरादून (देशराज पाल)। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस शुभ अवसर पर राज्य निर्माण में अपना योगदान देने वाले सभी अमर शहीदों और आंदोलनकारियों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूँ और आप सभी की सुख-समृद्धि की कामना करता हूँ। आज युवा उत्तराखण्ड अपनी स्थापना के 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस वर्ष हम राज्य स्थापना दिवस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपेक्षाओं के अनुरूप देवभूमि रजत उत्सव के रूप में मना रहे हैं। आज हमारा राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर बढ़ते हुए हर यथासंभव प्रयास के साथ नित्य नए विकास के लक्ष्यों को प्राप्त कर रहा है। आइये! राज्य की सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक मूल्यों के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा और लगन के साथ करते हुए देवभूमि को विकसित और आदर्श राज्य बनाने के लिए हम सब मिलकर अपना योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page