May 17, 2025

गन्ना कोल्हूओं पर तहसीलदार के ताबड़तोड़ छापे, 9 किए सील, मचा हड़कंप

0
IMG_20241016_173620
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। लंढौरा स्थित गन्ना कोल्हूओं पर तहसीलदार ने टीम के साथ छापामार अभियान चलाया। अभियान में लापरवाही बरतने के आरोप में आधा दर्जन से ज्यादा कोल्हूओं को सील किया गया है। तहसीलदार ने बताया कि यह अभियान अभी आगे भी जारी रहेगा। तहसीलदार के इस अभियान से क्षेत्र के गन्ना कोल्हूओं के मालिकों में हड़कंप सा मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लंढौरा क्षेत्र स्थित गन्ना कोल्हूओं पर तहसीलदार विकास अवस्थी ने टीम के साथ छापामार अभियान चलाकर कार्रवाई की। अभियान के दौरान लंढौरा, खाता खेड़ी में 4-4 कुल मिलाकर आठ और एक लिब्बरहेड़ी में गन्ना कोल्हू को सील किया गया।इन गन्ना कोल्हूओं पर रेक्सीन वाला गंदा कपड़ा और रबड़ फूंके जाने का मामला सामने आया। इसके बाद तहसीलदार ने एक के बाद एक 9 गन्ना कोल्हूओं पर सील की कार्रवाई की गई। तहसीलदार द्वारा छापामार अभियान से क्षेत्र के गन्ना कोल्हूओं में आज पूरा दिन हड़कंप सा मचा रहा। तहसीलदार विकास अवस्थी ने साफ कहा कि यह अभियान अभी बंद नहीं हुआ है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि कुछ गन्ना कोल्हूओं पर चीनी मिलाए जाने की शिकायतें उन्हें मिल रही है। जो कि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि इनके खिलाफ भी पकड़े जाने पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *